CJP से बातचीत को तैयार केन्द्र सरकार, 4 बार भेजा प्रस्ताव, संगठन ने कहा : नड्डा के घर नहीं जाएंगे, जंतर-मंतर आए सरकार
NEW DELHI : केन्द्र की मोदी सरकार ने कहा है कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि जेपी नड्डा के घर या ऑफिस पर बातचीत के लिए CJP को चार बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
हालांकि CJP ने इनकार किया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करें। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे। इस बीच नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट आज शाम 6:30 बजे तक बंद करने की अपील की है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान सिर्फ मरहम लगाने जैसा है। हमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए। इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा।
इधर, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने 23 जुलाई को कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट को आज शाम 6:30 बजे तक बंद करने की अपील की है। NDMC ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि NDMC चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह पर कनॉट प्लेस के आसपास की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











