वैशाली में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, चाची पर भी धारदार हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार
वैशाली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बांथू गांव में एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर के बाहर सो रही अपनी चाची पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है।

मृतका की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान चांदनी देवी अपने पति दिलीप मांझी और बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। रात में अचानक दिलीप मांझी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून के छींटे बेटे पर पड़ने के बाद उसकी नींद खुल गई। आरोप है कि इसके बाद दिलीप ने बेटे को भी डराया।
घटना के बाद आरोपी घर से बाहर निकला और वहां सो रही अपनी चाची धनमन्ती देवी पर भी धारदार हथियार से कई वार कर दिए। इसके बाद उसने अपने पिता पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पिता ने दरवाजा नहीं खोला और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
हालांकि, सुबह ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0