BIG NEWS : झारखण्ड में बड़े पैमाने पर होगी नियुक्तियां, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में सभी विभाग
RANCHI : झारखण्ड में आनेवाले समय में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी विभागों के खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 3, 51,968 नियमित पद स्वीकृत हैं. इनमें से केवल 1,87,610 पदों पर ही कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं शेष पद खाली पड़े हैं.
इन खाली पदों में सबसे ज्यादा शिक्षा, स्वास्थ्य और गृह विभाग में पद खाली हैं. ऐसे में सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी को पूर्व से विज्ञापित पदों की परीक्षा जल्द लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त रिक्तियों के आधार पर अधियाचना भेजी जाएगी.
जिन पदों पर नियुक्ति आने वाले समय में की जाएगी उसमें सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक से लेकर मेडिकल स्टाफ, पुल-पुलिया निर्माण के लिए अभियंता से लेकर कर्मचारी शामिल हैं. यदि सबकुछ ठीक रहा तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 25 हजार नई नियुक्तियां की जाएंगी.
वित्त मंत्री का बड़ा बयान
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार जिस सरकार ने मानव संसाधन की कमी को भरने पर फोकस किया है वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार है, जो सरकारी विभागों की रिक्तियां को भरने की दिशा में तीव्रता से काम कर रही है.
वर्तमान कार्यकाल में करीब 40,000 से अधिक नियुक्तियां की गई हैं. मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश प्राप्त हुआ है कि सरकार के विभिन्न विभागों में स्वीकृत पदों के तुलना में जो भी रिक्तियां हैं उसे तीव्रता से भरी जाए चाहे.
वह स्वास्थ्य विभाग हो या शिक्षा विभाग या गृह विभाग या पुल-पुलिया के निर्माण कार्य के लिए अभियंता की कमी. तमाम खाली पदों को भरने की दिशा में उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी को भी यह निर्देश दिया गया है कि जो भी अधियाचना भेजी गई है उसपर जल्द से जल्द चयन प्रक्रिया पूरी की जाए.
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जो यह 5 साल का कालखंड है, उसमें सरकार के स्वीकृत पदों को अधिक से अधिक भरा जाए, ताकि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल सके.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











