झारखंड में SIR, BLO के कामकाज पर उठे सवाल, अल्पसंख्यक आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत

Jharkhand SIR

Jul 13, 2026 - 18:47
झारखंड में SIR, BLO के कामकाज पर उठे सवाल, अल्पसंख्यक आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत

RANCHI : झारखण्ड में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के एक शिष्टमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर ज्ञापन दिया. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से SIR के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर न जाकर मतदान केंद्र या अन्य लोगों को बुलाए जाने की शिकायत की, जिसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें कुछ विधानसभा क्षेत्रों में आ रही हैं, जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावे धनबाद में एक और गढ़वा में दो बीएलओ द्वारा पैसा लिए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यदि पैसे लेने की कोई भी शिकायत या घर नहीं जाकर लोगों को कैंप या अन्य माध्यमों से गणना प्रपत्र बांटे जाने की शिकायत आती है तो उसमें तत्काल कारवाई की जा रही है.

90% से अधिक वितरित हो चुका है इम्यूनेशन फॉर्म

ज्ञापन सौंपने के बाद सीईओ के रवि कुमार ने अल्पसंख्यक आयोग के शिष्टमंडल को एसआईआर को लेकर विस्तृत जानकारी दी. सीईओ से बातचीत के बाद राज्य अल्पसंख्यक आयोग संतुष्ट दिखा. आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि एसआईआर के लिए इम्यूनेशन फॉर्म 90% से अधिक वितरित हो चुका है. लोग इसे तेजी से भरकर जमा भी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जो मांग पहले की गई थी, उसे रांची उपायुक्त ने गंभीरता से लिया और ऐसे सभी स्थानों पर बीएलओ को सचेत किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो ससमय झारखंड में एसआईआर का काम हो पूरा जाएगा. उन्होंने कहा कि सीईओ ने हमें भरोसा दिया है कि कोई भी सही व्यक्ति का वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटेगा और कोई भी गलत आदमी का नाम नहीं जुड़ेगा.

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक आयोग के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी मौजूद थे. उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में रांची शहरी क्षेत्र में इम्यूनेशन फार्म जमा होने और वितरण का कार्य धीमा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0