सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच बड़ा समझौता, बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2 MAF पानी

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।

Sep 1, 2026 - 07:19
सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच बड़ा समझौता, बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2 MAF पानी

बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर MoU हुआ साइन

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।

समझौते के तहत बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी है।

इस समझौते से झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे जल संसाधनों को मजबूत करने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन सहित दोनों राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0