बिहार में NEET पेपर लीक पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन आज भी जारी, कई जिलों में लाठीचार्ज, पटना में सड़क जाम कर जताया विरोध

Jul 23, 2026 - 17:02
बिहार में NEET पेपर लीक पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन आज भी जारी, कई जिलों में लाठीचार्ज, पटना में सड़क जाम कर जताया विरोध

PATNA : NEET पेपर लीक रोकने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में गुरुवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। दरभंगा, बेगूसराय और कटिहार में DM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। छात्र अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ईंट-पत्थर चलाए गए।

बेगूसराय में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। छात्र गेट पर चढ़ गए थे। पुलिस सभी छात्रों से पीछे हटने की अपील की। लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। छात्रों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज किया, ताकि प्रदर्शनकारियों को हटाया जा सके।

वहीं, पटना कॉलेज के पास छात्र फिर सड़कों पर उतरे। अशोक राजपथ पर जाम लगा दिया। छात्रों का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। थोड़ी देर बाद पुलिस ने छात्रों को डिटेन किया। उन्हें बस में भरकर ले जाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि पुलिस लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। केंद्र सरकार तानाशाही हो गई है, हम लोगों के अधिकारों का दमन कर रही है। हम मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं। खराब शिक्षा नीति के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते, क्या मतलब है इसका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0