NEET पेपर लीक पर पटना में हिंसक प्रदर्शन, CM हाउस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज; पथराव में कई घायल, BJP विधायक रोहित पाण्डेय पर हमला
PATNA : NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कई छात्र सड़क पर लेट गए। पुलिस घसीटकर उन्हें अपने साथ ले गई। छात्रों को गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया।
प्रदर्शनकारी डाकबंगला भी पहुंचे, जहां छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की। कई पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी के सिर फट गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस ने एक शख्स को भी हिरासत में लिया है।
इससे पहले पुलिस ने छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां करीब 1 घंटे तक छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैरिकेंडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने कई बार उन्हें हटने को कहा लेकिन वो पीछे नहीं हटे। CISF और CRPF को छात्रों को हटाने के लिए बुलाया गया। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर यहां से राजभवन की ओर निकल गए।
पटना में प्रदर्शनकारियों ने भागलपुर से BJP विधायक रोहित पाण्डेय के काफिले पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक की गाड़ी पलटने की कोशिश की। इस दौरान पत्थरबाजी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











