राहुल गांधी बनाम विजय! 2029 के PM फेस पर कांग्रेस-TVK में बढ़ी तकरार, मंत्री ने दी इस्तीफे की चेतावनी
चेन्नई:-2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और TVK के बीच PM फेस पर मतभेद उभर आए हैं। TVK में मुख्यमंत्री विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित चेहरे के तौर पर पेश किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन पर कायम है। कांग्रेस मंत्री एस. राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि TVK ने राहुल गांधी का समर्थन नहीं किया तो कांग्रेस के दोनों मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं।
चेन्नई: -2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ गठबंधन में मतभेद सामने आने लगे हैं। TVK से जुड़े नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को संभावित राष्ट्रीय चेहरे के तौर पर पेश किए जाने के बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन पर जोर दिया है।
तमिलनाडु के कांग्रेस नेता और मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा है कि अगर TVK 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर समर्थन नहीं करती है, तो कांग्रेस के मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद गठबंधन में सियासी खींचतान तेज हो गई है।
फिलहाल यह विवाद 2029 के चुनाव से काफी पहले ही सामने आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कांग्रेस और TVK के बीच प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर सहमति बनती है या मतभेद और गहराते हैं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0