NEET विवाद पर रांची में सियासी संग्राम, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, अंडे-टमाटर फेंके गए, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jul 23, 2026 - 17:18
NEET विवाद पर रांची में सियासी संग्राम, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, अंडे-टमाटर फेंके गए, पुलिस ने संभाला मोर्चा

RANCHI : राजधानी रांची में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे के करीब आने से रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोक भी हुई. दोनों पार्टियों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं अंडे और टमाटर भी फेंके गए.

दरअसल, देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता NEET पेपर लीक और संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में भाजपा दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के तहत, रांची में भी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे.

सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता रांची के हरमू मैदान में जमा हुए, जहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर सभी आगे बढ़े लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें भाजपा कार्यालय के पहले ही रोक दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक झोक भी हुई.

इस बीच, बीजेपी कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर बढ़ने लगे. पुलिस ने उन्हें भी उनके कार्यालय के पास ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर नारेबाजी की गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर अंडे और टमाटर फेंके गए.

एक तरफ जहां कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे जैसी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कार्यकर्ता भी राहुल गांधी और कांग्रेस के ख़िलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0