BIG NEWS : आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में हुए शामिल

Jul 24, 2026 - 17:51
BIG NEWS : आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में हुए शामिल

PATNA : बांकीपुर उपचुनाव के चुनाव प्रचार के बीच राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है. लंबे समय तक पार्टी के मुखर प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. आज उन्होंने बीजेपी दफ्तर में सदस्यता ग्रहण कर ली.

मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में शामिल

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. हाल ही में उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था. पार्टी में उपेक्षा, अपमान और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था.

'समाप्ति की कगार पर आरजेडी'

राष्ट्रीय जनता में नेता और कार्यकर्ता का कोई सम्मान नहीं होता है. वहां न नीति है और न ही नीयत और नेतृत्व है. आरेजडी दिशाहीन है. पार्टी समाप्ति की कगार पर है. अब हमने भारतीय जनता पार्टी में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि "बीजेपी में जो सम्मान आज मिला है, उसकी रक्षा हमारे शरीर के खून का एक भी कतरा रहेगा तो भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित कर देंगे. आरजेडी में जब मेरे जैसे लोग का सम्मान नहीं हुआ तो आम कार्यकर्ता को क्या सम्मान मिलेगा. राष्ट्रीय जनता दल समाप्ति की ओर है.'

कौन हैं मृत्युंजय तिवारी?

पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आरजेडी के प्रमुख चेहरा रहे हैं. 2006 में पार्टी में शामिल हुए थे और 2014 में प्रवक्ता बने थे. उन्होंने बताया था कि वर्ष 2014 में जब पार्टी कठिन दौर से गुजर रही थी, तब लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी. उनका कहना था कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया.

अब बीजेपी में उनकी एंट्री को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर पड़ सकता है. तेजस्वी यादव पर चाटुकार नेताओं से घिरे होने का आरोप लगाया है. हालांकि अब लालू यादव के प्रति कोई भी कड़ा शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है.

शक्ति यादव के कारण नाराजगी

मृत्युंजय तिवारी ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि वह पूर्व विधायक शक्ति यादव के रवैये से नाराज हैं. वह बोल भी चुके हैं कि पिछले 6-7 महीनों से उनको टीवी चैनल में बोलने से रोका जा रहा था. इसकी शिकायत भी उन्होंने तेजस्वी यादव से कुछ महीने पहले की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता हैं होने के नाते शक्ति यादव ही तय करते हैं कि कौन मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0