हैवानियत की हद …..अबोध मासूम को जिंदा जला दिया

भवेश्‍वर के साथ सुनीता की शादी 2017 में हुई थी। सुनीता की दो बेटी थी। इनकी बड़ी बेटी ढाई साल की है। जो घटना के दौरान दादी ललनी देवी के साथ बकरी चराने जंगल गई थी।

Mar 18, 2021 - 05:08
हैवानियत की हद …..अबोध मासूम को जिंदा जला दिया

रांची : राजधानी रांची के अनगड़ा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक दुधमुंही बच्‍ची को किसी ने जलाकर मार डाला। बच्‍ची को जूट के बोड़े में बांधकर जला दिया। जानकारी के अनुसार बच्‍ची की मां सुनीता देवी बच्‍ची को घर में सुलाकर नहाने गई थी। नहाकर लौटी तो बच्‍ची को नहीं देख मां परेशान हो गई। इधर-उधर ढूंढने पर भी बच्‍ची नहीं मिली। घर के पास एक झाड़ी से धुआं उठता देखकर वहां गई गड्ढ़े में जब देखा तो मां के होश उड़ गए। किसी दरिंदे ने बच्‍ची को जलाकर मार डाला था। मां की चीत्‍कार सुन आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद परिजन मामला दर्ज कराने अनगड़ा थाना पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

अनगड़ा थाना छेत्र के सताकी भेल्वा टिकर गांव की बच्ची 42 दिन की है. बच्ची का जन्म 05 फरवरी 2021 को हुआ था. बच्ची का नाम राधिका है .माता का नाम सुनीता देवीतथा पिता भवेशवर महतो है जो रंग पुटी का काम राँची मे करते है. इनकी और एक 5 वर्ष की बच्ची है जिनका नाम डिम्पल है .

भवेश्‍वर के साथ सुनीता की शादी 2017 में हुई थी। सुनीता की दो बेटी थी। इनकी बड़ी बेटी ढाई साल की है। जो घटना के दौरान दादी ललनी देवी के साथ बकरी चराने जंगल गई थी।

फिलहाल अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन मे जुट गयी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0