स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Nov 20, 2020 - 07:45
स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोहित सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व.इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन इस देश के जरूरतमंदों को समर्पित किया था। विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा। रोहित ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना स्व.इंदिरा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0