त्रिपुरा बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान घायल BSF जवान प्रबोध तिर्की शहीद, गुमला में पसरा मातम

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित आकाशी पकरीटोली गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान प्रबोध तिर्की देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। 43 वर्षीय प्रबोध तिर्की बीएसएफ की 42वीं वाहिनी में तैनात थे। त्रिपुरा के मीनू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान हुए हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 23 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Oct 26, 2026 - 17:13

हमले में गंभीर रूप से हुए थे घायल

मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात त्रिपुरा के मीनू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान डकैतों के हमले में प्रबोध तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अगरतला के एलियस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद 23 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रविवार को इंस्पेक्टर सिनु राम ईचागुटू शहीद जवान का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। साथी जवानों ने हवाई फायरिंग कर सैन्य सम्मान के साथ प्रबोध तिर्की को अंतिम विदाई दी। इस दौरान शहीद जवान के बलिदान को याद किया गया और उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

वर्ष 2007 से कर रहे थे देश की सेवा

प्रबोध तिर्की वर्ष 2007 से देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके शहीद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में शहीद जवान की खबर से शोक की लहर है। प्रबोध तिर्की का देश की सुरक्षा के लिए समर्पण और सर्वोच्च बलिदान क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवान प्रबोध तिर्की को श्रद्धांजलि। उनका बलिदान सदैव याद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0