साबरमती आश्रम की तर्ज पर विकसित हो तिरिल का सर्वोदय आश्रम : अभय चौधरी

Mar 25, 2021 - 05:48
साबरमती आश्रम की तर्ज पर विकसित हो तिरिल का सर्वोदय आश्रम : अभय चौधरी

रांची : छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान (सर्वोदय आश्रम), तिरिल के संरक्षक व जाने-माने समाजसेवी अभय चौधरी ने कहा है कि ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थापित राजधानी के तिरिल स्थित छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान (सर्वोदय आश्रम) को साबरमती आश्रम की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के इस प्राचीन धरोहर को साबरमती आश्रम के रूप में विकसित करने के संबंध में इसके पूर्व भी केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से अनुरोध किया गया है। श्री चौधरी ने बताया कि इस संस्था की स्थापना वर्ष 1928 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी। यह छोटानागपुर की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में अब तक बरकरार है। उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम की तर्ज पर इसे विकसित किए जाने से यह स्थल खादी के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का एक केंद्र बनेगा।
उन्होंने इस परिसर में राष्ट्रपिता बापू के नाम पर महात्मा गांधी म्यूजियम की स्थापना करने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0