पहली परीक्षा में सम्राट चौधरी पास, विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वासमत पारित, CM का तेजस्वी को जवाब - सत्ता किसी की बपौती नहीं

सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया।

Apr 24, 2026 - 15:16
पहली परीक्षा में सम्राट चौधरी पास, विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वासमत पारित, CM का तेजस्वी को जवाब - सत्ता किसी की बपौती नहीं


PATNA : सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं।

बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है। एनडीए की सरकार ने किसानों, महिलाओं की चिंता की और सबसे अधिक सुशासन स्थापित करने का काम किया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0