नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रुप में ली शपथ, कहा : पहले तो हम यहीं न थे, PM मोदी ने भी दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
NEW DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान उनके साथ जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-जदयू के कद्दावर नेता मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने हिंदी में अपनी शपथ ली।
राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद क्या बोले नीतीश
नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद हो गए हैं। राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'पहले तो हम यहीं न थे।' वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कह कि वह देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने इससे पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा। मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा। नये लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा।' नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











