'बात करना है तो सरकार खुद आए', कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर बोले, संसद मार्च में बर्गर खाने वाले प्रवक्ता को हटाया, वांगचुक को लेने पहुंची मेदांता की एंबुलेंस
NEW DELHI : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सरकार ने समय बर्बाद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल जब्त कर लिए। दोनों को एक तरह से जेपी नड्डा के घर पर नजरबंद कर दिया गया था। अब वे सरकार से फिर बातचीत करने नहीं जाएंगे। अब सरकार को यहां जंतर-मंतर पर आना होगा।
इस बीच एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, शरद पवार और अरविंद केजरीवाल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। उन्हें लेने मेदांता की 2 एंबुलेंस पहुंची हैं। कुछ देर में उन्हें मेदांता में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इधर, CJP ने ऐलान किया है कि अगर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत नहीं छोड़ा तो वे जंतर-मंतर से पुलिस हेडक्वॉर्टर तक एक मार्च निकालेंगे। रात 8 बजे सभी लोग वहां धरना देंगे। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 'हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है।'
सोनम वांगचुक 24वें दिन भी अनशन पर हैं। सोमवार को उन्होंने कहा था कि पुलिस की बर्बरता देखने के बाद अपना अनशन जारी रखूंगा। NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
