सदर अस्पताल रांची के चिकित्सकों ने जाँघ और एड़ी की टूटी हड्डियों को जटिल ऑपरेशन कर ठीक किया 

मरीज की मानसिक स्थिति को देखते हुए यह काफ़ी जटिल ऑपरेशन होनेवाला था।

Apr 17, 2026 - 15:19
सदर अस्पताल रांची के चिकित्सकों ने जाँघ और एड़ी की टूटी हड्डियों को जटिल ऑपरेशन कर ठीक किया 

रांची का सदर अस्पताल दिन ब दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शहर के लोगों के विश्वास और भरोसा का लगातार पहचान बनता जा रहा है सदर अस्पताल, रांची।

रांची का एक मरीज जो मानसिक रूप से कमजोर भी था, वह अपने घर में ही गिर गया था। जिसके कारण उसके जांघ और एड़ी की हड्डी टूट गई थी। मरीज के परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल ले जाकर चिकित्सकों से दिखाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सपन ने मरीज को देखने के पश्चात तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। हालांकि मरीज की मानसिक स्थिति को देखते हुए यह काफ़ी जटिल ऑपरेशन होनेवाला था। फिर भी डॉ सपन और उनकी टीम ने परिजनों को विश्वास में लेकर उन्हें भरोसा दिलाया कि वे मरीज को बेहतर स्थिति में घर भेजेंगे। इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देने में डॉ सपन और उनकी टीम के साथ साथ एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ नीरज का भी अहम योगदान रहा।

इस सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है, जहाँ मरीज की स्थिति अब काफ़ी बेहतर है। परिजनों ने बताया कि मरीज की स्थिति में काफ़ी सुधार है और एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सपन, डॉ नीरज और झारखंड सरकार के द्वारा संचालित इस अत्याधुनिक सदर अस्पताल में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं और संसाधनों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मरीज को जिस हालत में अस्पताल लेकर आए थे, उस समय हमलोग काफ़ी डरे हुए और चिंतित थे, लेकिन यहाँ के चिकित्सकों ने जिस तरह से सहयोग किया है वे कभी नहीं भुला पाएंगे। सदर अस्पताल में उपलब्ध वर्तमान सुविधाओं को लेकर उन्होंने झारखंड सरकार की भी सराहना की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0