7.8% GDP ग्रोथ के बीच PM मोदी की अपील, बोले- देश में खरीदारी और स्वदेशी को दें बढ़ावा

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आए मजबूत आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी और लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की अपील की है।

Sep 1, 2026 - 10:55
7.8% GDP ग्रोथ के बीच PM मोदी की अपील, बोले- देश में खरीदारी और स्वदेशी को दें बढ़ावा

GDP ग्रोथ के बीच PM मोदी ने दिया स्वदेशी का मंत्र

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आए मजबूत आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी और लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की अपील की है।

PM मोदी ने लोगों से देश में बने सामान को प्राथमिकता देने और स्थानीय कारोबारियों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग भारत में बने उत्पाद खरीदते हैं, तो इसका सीधा लाभ देश के उद्योग, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलता है।

शादी-विवाह जैसे बड़े आयोजनों में भी देश में ही खर्च करने और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय आई है, जब भारत की GDP ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है।

सरकार का जोर अब आर्थिक विकास के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत करने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0