PM आवास के बाहर राहुल गांधी का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन, हिरासत से पहले सड़क पर लेटे; अखिलेश यादव भी पहुंचे समर्थन में
Rahul Gandhi Protest : दिल्ली की सत्ता के सबसे ताकतवर केंद्र यानी 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) के मुहाने पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के दिग्गजों की पूरी फौज अचानक सड़क पर उतर आई.
सभी नेता वहां वहां जमीन पर आ बैठे. जंतर-मंतर पर बेकसूर छात्रों की पीठ पर पड़ी लाठियों की गूंज पीएम आवास तक पहुंची. राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व ने सीधे हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई.
देखते ही देखते सड़क छावनी में तब्दील हो गई और पुलिस की गाड़ियां दौड़ीं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खींच-खींचकर बसों में वहां से ले जाया गया. पीएम आवास के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़े तो वह अचानक सड़क पर लेट गए.
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरने में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के समर्थन में मौके पर पहुंचे.
अखिलेश के पहुंचते ही पुलिस एक्शन में आ गई और सुरक्षा बल के जवानों ने बल प्रयोग करते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को जबरन वहां से हटाना शुरू कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया है.
छात्रों के मुद्दे पर जारी इस प्रदर्शन में विपक्षी एकजुटता का नजारा तब देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कुछ ही देर पहले एकजुटता जताने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











