पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : तुषार कांति शीट
आपनजन दुर्गा पूजा समिति का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
सामाजिक संस्था आपनजन दुर्गा पूजा समिति, सिंह मोड़, हटिया (रांची) व श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य के प्रति सजगता जरूरी: सविता लिन्डा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड 51 की पार्षद सविता लिन्डा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता जरूरी है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।
लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है।
शिविर में कुल 59 लोगों की नेत्र जांच की गई।
शिविर के सफल संचालन में तन्मय मुखर्जी, स्वप्न कांति, चंदा जेजे राय, डी दत्ता, पुष्पा, एससी मंडल, भजन कर्मकार, संतोष कुमार, रंजन चौधरी व मेडिकल स्टाफ में आशुतोष मिश्रा, श्यामल चटर्जी, काजल कुमारी और मंजुला लकड़ा ने सहभागिता निभाई।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











