गंगा लिफ्ट परियोजना में मुआवजे पर फिर अटका काम, किसानों ने निर्माण कार्य रोका

भागलपुर: सुलतानगंज में 1627 करोड़ रुपये की गंगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर किसानों और विभाग के बीच गतिरोध एक बार फिर बढ़ गया है। कमरगंज पंचायत में भूमि अधिग्रहण के बावजूद कुछ भूमिदाताओं को अब तक मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया।

Oct 7, 2026 - 10:57

काम रुकने की सूचना पर जल संसाधन विभाग तारापुर के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता और निर्माण कंपनी के कर्मी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों से निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन किसानों ने मुआवजा मिलने तक काम शुरू नहीं करने की बात स्पष्ट कर दी।

वार्ता के दौरान कार्यपालक अभियंता ने मुआवजा भुगतान के लिए 10 दिन का समय मांगा। इसको लेकर किसानों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। किसानों का आरोप है कि मुआवजे को लेकर लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

बताया गया कि किसानों को भागलपुर भू-अर्जन कार्यालय की ओर से 3 अक्टूबर तक मुआवजा राशि मिलने की बात कही गई थी। निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने के बाद किसानों ने दोबारा निर्माण कार्य रोक दिया।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी भूमिदाताओं को मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, निर्माण कंपनी के कर्मियों का कहना है कि काम रुकने से परियोजना के काम पर असर पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 55 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना है, जिसमें अब तक लगभग 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

गंगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत कमरगंज से गंगा का पानी उठाकर बांका के बडुआ जलाशय और मुंगेर के खड़गपुर जलाशय तक पहुंचाने की योजना है। ऐसे में मुआवजे को लेकर निर्माण कार्य का बार-बार रुकना परियोजना की प्रगति के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0