भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाई विवेकानंद की जयंती

विवेकानंद का जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का रूप है : स्वामी दिव्यानंद

Jan 12, 2021 - 08:12
भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाई विवेकानंद की जयंती

रांची

नवल किशोर सिंह

राष्ट्रीय स्वयं सेवक की अनुषांगिक संग़ठन “भारत तिब्बत सहयोग मंच” के तत्वावधान में मंगलवार को विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मेकॉन चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जयंती में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद, प्रदेश महामंत्री अरविन्दर सिंह खुराना, युवा प्रकल्प प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा उपस्थित थे।
भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवंत झांकी पेश की गई। उनके चित्रण को दिखाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद का जीवन ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का रूप है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते युग में अपने महापुरुषों को याद रखना बहुत जरूरी है।
प्रदेश महामंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि विवेकानंद ने सम्पूर्ण जीवन धर्म संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग मे युवाओं को स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को अपनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है मनुष्य केवल उनका अविष्कार कर सकता।
युवा प्रकल्प के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि स्वामी जी ने हमेशा युवाओं को आगे लाने के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि देश के विकास में युवाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए।
जयंती कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री सोनू मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, विवेक कुमार, उपाध्यक्ष नम्रता सोनी, कुमुद झा, अनुपमा जी, कुमुद पांडेय, अनिता गुप्ता, रेखा जी, मनीषा साई, सुनीता पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0