वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी त्रिपाठी के निधन पर भारतीय जनता मोर्चा और विश्व ब्राह्मण संघ ने जताया शोक

गरीबों के हमदर्द थे स्व.त्रिपाठी : धर्मेन्द्र तिवारी

Dec 6, 2020 - 11:08
 33
वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी त्रिपाठी के निधन पर भारतीय जनता मोर्चा और विश्व ब्राह्मण संघ ने जताया शोक

रांची। विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक और भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता पीसी त्रिपाठी के निवास जाकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. त्रिपाठी एक लोकप्रिय सरल स्वभाव के और सहज व्यक्ति थे। लगता ही नहीं था कि वह इतने बड़े अधिवक्ता है। वह गरीबों के लिए मसीहा थे। गरीबों को नि:शुल्क विधिक सलाह भी देते थे। अपने जनों में काफी प्रिय थे। धार्मिक, आध्यात्मिक और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। सभी के शुभचिंतक ख्याति प्राप्त अधिवक्ता स्व. त्रिपाठी का अचानक चले जाना बड़ा ही दुखदाई लगा। 82 वर्षीय स्व. त्रिपाठी भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी कमी हमेशा खलेगी। विश्व ब्राह्मण संघ और भारतीय जनता मोर्चा इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ है। श्री तिवारी ने स्व. त्रिपाठी के परिवार और धर्मपत्नी से मिलकर और बड़े बेटे जय त्रिपाठी छोटे बेटे और उनके भतीजे मधु त्रिपाठी से मिलकर दुःख व्यक्त किया। आज संध्या चार बजे वेबीनार से जुड़ कर दो मिनट का मौन रखकर परमात्मा से प्रार्थना किए कि दिवंगत की आत्मा को शांति मिले। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश पांडे, रामदेव पांडे, नितिश तिवारी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, बैजनाथ पांडे, आदित्य राज दुबे, दिव्य ज्ञान महाराज, सौम्या मिश्रा, अशोक ठाकुर, पवन पांडे, राजेश तिवारी, संजय पांडे, भानु प्रताप सिंह, बबलू सिंह, मुकेश पांडे सहित अन्य सम्मिलित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0