प्रणब दा को झारखंड से काफी स्नेह था : शशिभूषण राय

Jun 5, 2024 - 11:43
प्रणब दा को झारखंड से काफी स्नेह था : शशिभूषण राय

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण राय ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रणब दा देश के सम्मानित राजनेता थे, जो एक आम कांग्रेसी कार्यकर्ता से सांसद , वित्त मंत्री एवं देश के राष्ट्रपति तक बने। वह जमीन से जुड़े नेता थे। जो हमेशा से कार्यकर्ताओं की बातों को तरजीह दिया करते थे। उनकी विलक्षण प्रतिभा, कार्यकुशलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक उपाधि भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश साहू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणब दा जैसे नेता भारतीय राजनीति के लिए आदर्श हैं। उनके निधन के बाद हमने एक सशक्त राजनीतिक स्तंभ खो दिया। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0