जानिए सांप सीढ़ी का खेल कब , किसने ,और क्यों शुरू किया

Apr 30, 2021 - 04:20
जानिए सांप सीढ़ी का खेल कब , किसने ,और क्यों शुरू किया

आज लोग सांप सीढ़ी का खेल बहुत पसंद करते है, बच्चे हो है बूढ़े अक्सर खाली वक़्त पर सांप सीढ़ी का खेल खेलना पसंद करते है । क्या कभी आपने सोचा इस खेल का आविष्कार कब , किसने और क्यों किया ? आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे की वजह, हम आपको बता दे कि सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0