प्रदेश के विकास में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन बेहतर प्रयास- राज्यसभा सांसद समीर उरांव
रांची : राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने आज इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में हिस्सा लेकर राजधानी रांची में वृहद स्तर पर ट्रेड फेयर के आयोजन हेतु झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयासों की सराहना की। ट्रेड फेयर में 35 एससी/एसटी उद्यमियों को मुफ्त में स्टाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग के लिए उन्होंने एनएसआईसी की भी सराहना की। यह कहा कि एनएसआईसी के इस प्रयास से एससी/एसटी उद्यमियों को भी अपने उत्पाद के विक्रय हेतु एक बेहतर प्लेटफार्म सुलभ हो सका है।मौके पर चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर एक सार्थक प्रयास साबित होगा। इस अवसर पर महासचिव धीरज तनेजा, रोहित अग्रवाल, किशोर मंत्री सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



admin@admin.com



