जापान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, 40 से अधिक लोग जख्मी, सड़कों में पड़ी दरारें,  48 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

Jul 28, 2026 - 17:07
जापान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, 40 से अधिक लोग जख्मी, सड़कों में पड़ी दरारें,  48 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

NEWS DESK : जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई थी। जापान मौसम एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उटो के पास 10 किमी की गहराई में था। शुरुआती झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटकों में अब तक 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही 48,300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि बिजली बहाल करने का काम जारी है।

भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। कई जगह आग लगने और लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने लोगों को आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों तक आफ्टरशॉक आ सकते हैं। इसलिए प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0