बांकीपुर में मिली करारी हार के बाद BJP में मंथन, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश दफ्तर, बंद कमरे में हुई बैठक

Aug 5, 2026 - 17:48
बांकीपुर में मिली करारी हार के बाद BJP में मंथन, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश दफ्तर, बंद कमरे में हुई बैठक

PATNA : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की.

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता मौजूद

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचने को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की विस्तार से समीक्षा की गई.

हार की वजह तलाश रही BJP

बताया जा रहा है कि बैठक में चुनावी हार के कारणों पर गंभीर चर्चा की गई. पार्टी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन वजहों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके. बूथ स्तर के प्रदर्शन, वोटों के अंतर और चुनावी रणनीति की समीक्षा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की सक्रियता पर भी चर्चा हुई.

बूथ-बूथ की रिपोर्ट पर किया गया मंथन

सूत्रों के अनुसार, बैठक में हर बूथ की रिपोर्ट पर नजर डाली गई. जिन इलाकों में पार्टी कमजोर रही, वहां के कारणों को समझने की कोशिश की गई. यह भी देखा गया कि प्रचार अभियान के दौरान उठाए गए मुद्दों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ा और किन क्षेत्रों में संगठन की पकड़ कमजोर रही.

CM सम्राट ले रहे जमीनी फीडबैक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद नेताओं और पदाधिकारियों से चुनाव का फीडबैक लिए. बैठक में यह भी चर्चा की गई कि चुनाव के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए, इस पर भी मंथन किया गया.

संगठन में बदलाव पर भी हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा के भीतर संगठन को और मजबूत करने की चर्चा की गई. माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है. बूथ मैनेजमेंट और मतदाताओं से बेहतर संपर्क को लेकर भी नए सिरे से योजना बनाई जा सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0