हो गया क्लियर, CM नीतीश देंगे इस्तीफा, सरकार ने किया खास इंतजाम, अधिसूचना जारी
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नीतीश भविष्य में मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं। इस स्थिति में भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था उच्चतम स्तर पर बनी रहेगी।
PATNA : बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर सवाल खड़े करने या शक जताने वालों के लिए बड़ी खबर है। बिहार सरकार ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। बिहार सरकार ने नीतीश के इस्तीफे के बाद उनके लिए खास इंतजाम करने का भी फैसला ले लिया है।
अधिसूचना जारी
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार को Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नीतीश भविष्य में मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं। इस स्थिति में भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था उच्चतम स्तर पर बनी रहेगी। यह फैसला राज्य के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पद छोड़ने के बाद भी उन्हें किसी तरह का खतरा न हो।
वर्तमान में मुख्यमंत्री होने के नाते नीतीश कुमार को स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) की सुरक्षा प्राप्त है, जो राज्य के शीर्ष पदों पर आसीन व्यक्तियों को दी जाती है लेकिन नई अधिसूचना में इस्तीफे के बाद Z प्लस सुरक्षा देने का प्रावधान किया गया है, जो देश में वीवीआईपी सुरक्षा की सबसे कड़ी श्रेणियों में से एक मानी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











