मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में लगी आग से 5 की मौत, सवाल पूछने पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साधी चुप्पी, जोड़े हाथ
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में झुलसने और दम घुटने से 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं.
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है. घायलों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है. मामले में अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठा हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने सवाल पूछने पर जोड़ लिए हाथ
वहीं, इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर जब मीडियाकर्मियों ने इस दर्दनाक घटना को लेकर उनसे सवाल पूछना चाहा तो स्वास्थ्य मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने मीडिया के सामने सिर्फ हाथ जोड़े और बिना कुछ बोले आगे बढ़ते हुए दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली.
सीएम सम्राट चौधरी ने की मुआवजे की घोषणा
सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए.
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से पांच लोगों की मौत के बाद बिहार अग्निशमन सेवा अलर्ट मोड में आ गई है. डीजी शोभा अहोटकर ने सभी अस्पतालों और होटलों को अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्यभर में अस्पतालों और होटलों की जांच कराई जा रही है. डीजी ने कहा कि मुजफ्फरपुर हादसे में अग्निशमन विभाग की टीम और कर्मचारियों की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई गई. उन्होंने बताया कि किसी की मौत आग से झुलसने के कारण नहीं, बल्कि गर्मी और धुएं के प्रभाव से हुई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











