BIG NEWS : बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी बनेंगे मंत्री, सद्भावना यात्रा की कैंसिल
खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और मंत्री बनेंगे। वे कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं।
PATNA : बिहार में गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार होगा। खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और मंत्री बनेंगे। वे कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं।
बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार
इस बीच 7 मई को होने वाली उनकी सद्भावना यात्रा भी कैंसिंल हो गई है। वे कल शपथ समरोह में होंगे इसलिए उनकी यात्रा कैंसिल की गई है। 9 मई से दोबारा उनकी यात्रा शुरू होगी। शेड्यूल जल्द जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। 7, सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद नीतीश खुद विधायकों को विदा करने के लिए आवास से बाहर निकले।
जानकारी के मुताबिक बैठक में मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग गई है, जिसके बाद एक ही गाड़ी में संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी मंत्रियों की लिस्ट के साथ सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











