FSSAI का बड़ा एक्शन: 8 कंपनियों को नोटिस, भ्रामक दावों और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य कारोबार संचालकों, निर्माताओं, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमों के पालन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। FSS Act और उसके तहत बनाए गए नियमों के उल्लंघन तथा बिना वैध FSSAI लाइसेंस के खाद्य कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Sep 3, 2026 - 10:58
Sep 3, 2026 - 10:59
FSSAI का बड़ा एक्शन: 8 कंपनियों को नोटिस, भ्रामक दावों और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य कारोबार संचालकों, निर्माताओं, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमों के पालन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। FSS Act और उसके तहत बनाए गए नियमों के उल्लंघन तथा बिना वैध FSSAI लाइसेंस के खाद्य कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

FSSAI की ओर से जारी ‘List of Notices issued by FSSAI’ में जून 2026 में 8 कंपनियों और उनके उत्पादों से संबंधित नोटिस शामिल हैं।

किन कंपनियों और उत्पादों पर नोटिस?

1. Natural Sugar and Allied Industries Ltd. (Dairy Division)
उत्पाद: Natural Pancer
आपत्ति: ‘Natural’ को ट्रेडमार्क के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर सवाल
नोटिस: 11 जून 2026

2. Patanjali Foods Ltd.
उत्पाद: Patanjali Doodh Biscuit
आपत्ति: उत्पाद पर ‘100% Aata’ का दावा
नोटिस: 11 जून 2026

3. Nutrition Lab Pvt. Ltd.
उत्पाद: Vegan Pro Collagen
आपत्ति: Vegan लोगो के उचित endorsement के बिना vegan claim
नोटिस: 12 जून 2026

4. Aeronutrix Sports Products Pvt. Ltd.
उत्पाद: FAST & UP RELOAD Instant Electrolytes + Vitamins (Lime flavor)
आपत्ति: ‘Instant electrolytes’ से जुड़े दावे
नोटिस: 12 जून 2026

5. Nexa Industries Pvt. Ltd.
उत्पाद: Alkaline nutrient water
आपत्ति: Unapproved product
नोटिस: 16 जून 2026

6. Raw Pressery Pvt. Ltd.
उत्पाद: Alphonso Mango Fruit Drink
आपत्ति: उत्पाद में फ्रुक्टोज को added sugar के रूप में होने के बावजूद ‘Contains Naturally Occurring Sugars’ का दावा भ्रामक बताए जाने का मामला।
नोटिस: 16 जून 2026

7. Ferrero India Private Limited
उत्पाद: Kinder Joy
आपत्ति: Milk solids से भरपूर होने का दावा भ्रामक होने को लेकर सवाल।
नोटिस: 17 जून 2026

8. M/s Gaur Healthy Food
उत्पाद: Silken Tofu
आपत्ति: Misleading claim और misbranding
नोटिस: 17 जून 2026

Silken Tofu के दावों पर भी FSSAI की आपत्ति

दस्तावेज के अनुसार, Silken Tofu के लेबल पर ‘100% Veg’ शब्द का इस्तेमाल हरे रंग के vegetarian symbol के नीचे किया गया था, जिसे FSSAI ने भ्रामक माना।

इसके अलावा पैकेज पर ‘Rich in vitamins’ का दावा किया गया, लेकिन nutritional information में विटामिन की मात्रा स्पष्ट रूप से नहीं दी गई थी। Ingredients list में भी जोड़े गए विटामिनों के नाम का उल्लेख नहीं होने की बात कही गई है।

उत्पाद के Front of Pack पर ‘Helps in strengthening bones’, ‘Improves metabolic rate’, ‘Reduces risk of anemia’, ‘Anti-cancer properties’ और ‘Lowers cholesterol levels’ जैसे स्वास्थ्य संबंधी दावे भी दर्ज थे। FSSAI ने इन दावों को भी भ्रामक माना है। ‘Reducing risk of anemia’ जैसे दावे को बीमारी के जोखिम से संबंधित दावा बताया गया है।

FSSAI ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों के लेबल, पैकेजिंग और प्रचार सामग्री पर किए जाने वाले दावे नियमों के अनुरूप होने चाहिए। उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले दावों और नियमों के उल्लंघन पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0