सुबह खाली पेट 2 हरी इलायची खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे करें सेवन

विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 2 से 3 हरी इलायची का सेवन पर्याप्त होता है। अधिक मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है। सुबह खाली पेट 2 हरी इलायची चबाकर खाएं और इसके बाद गुनगुना पानी पिएं। चाहें तो शहद के साथ भी ले सकते हैं।

Mar 25, 2026 - 18:06
 6
सुबह खाली पेट 2 हरी इलायची खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे करें सेवन

HEALTH DESK : आपकी रसोई में मौजूद छोटी-छोटी चीजें कई बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती हैं। ऐसी ही एक खास चीज है हरी इलायची, जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाती है। यह सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू ही नहीं बढ़ाती बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार अगर आप रोज सुबह खाली पेट हरी इलायची का सेवन करते हैं तो इसका असर पूरे शरीर पर सकारात्मक रूप से दिखाई देता है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों की माने तो सही तरीके से हरी इलायची खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने के फायदे

पाचन रहेगा दुरुस्त : हरी इलायची गैस, एसिडिटी, खट्टी डकार और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

कब्ज से छुटकारा : अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो सुबह इलायची खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद : ल्यूकोरिया जैसी समस्याओं में भी हरी इलायची राहत देने में सहायक मानी जाती है।

मुंह के छालों में आराम : इलायची का पाउडर छालों पर लगाने से जल्दी राहत मिल सकती है।

वजन कंट्रोल में मददगार : यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वजन कम करने में सहायक हो सकती है और जॉइंट पेन में भी राहत देती है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी : ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाकर यह स्किन ग्लो बढ़ाती है और बालों की जड़ों को मजबूत करती है।

दिल को रखे स्वस्थ : इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 2 से 3 हरी इलायची का सेवन पर्याप्त होता है। अधिक मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है। सुबह खाली पेट 2 हरी इलायची चबाकर खाएं और इसके बाद गुनगुना पानी पिएं। चाहें तो शहद के साथ भी ले सकते हैं। 

डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह के रूप में दी गई है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0