हार्ट को रखना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, लाइफस्टाइल भी करें दुरुस्त

दिल और फेफड़ों का कनेक्शन समझना जरूरी है। जब फेफड़े मजबूत होते हैं तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है लेकिन अगर सांस लेने में दिक्कत होने लगे तो हार्ट रेट बढ़ता है और थकान जल्दी महसूस होती है।

May 2, 2026 - 18:51
हार्ट को रखना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, लाइफस्टाइल भी करें दुरुस्त

NEWS DESK : क्या आपका दिल सच में हेल्दी है या शरीर पहले से ही खतरे के संकेत दे रहा है? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। हालिया आंकड़े बताते हैं कि देश में हार्ट डिजीज के मामले तेजी से बढ़े हैं और अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

दिल और फेफड़ों का कनेक्शन समझना जरूरी है। जब फेफड़े मजबूत होते हैं तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है लेकिन अगर सांस लेने में दिक्कत होने लगे तो हार्ट रेट बढ़ता है और थकान जल्दी महसूस होती है।

इस खतरे की बड़ी वजह है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल। जंक फूड, देर रात तक जागना, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता। ये सभी मिलकर धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ाते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

हार्ट को हेल्दी रखने के आसान तरीके

  • रोज कम से कम 15 मिनट हल्का व्यायाम करें
  • तले-भुने खाने से दूरी बनाएं
  • स्मोकिंग से पूरी तरह बचें
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें

1. Flaxseed (अलसी) : ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है।

2. Garlic (लहसुन) : ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल को मजबूत बनाने में कारगर।

3. Cinnamon (दालचीनी) : ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को संतुलित रखने में मददगार।

4. Turmeric (हल्दी) : एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर, दिल की बीमारियों के खतरे को कम करती है।

लौकी को डाइट में शामिल करना भी बेहद फायदेमंद है। जैसे लौकी का जूस, लौकी का सूप या फिर लौकी की सब्जी। यह शरीर को ठंडक देती है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करती है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी उपाय या डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0