गर्मियों में ‘सहजन’ क्यों है सुपरफूड? पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक देता है जबरदस्त फायदा, जानकर हो जाएंगे हैरान
अगर आप गर्मियों में खुद को फिट, एक्टिव और हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सहजन को जरूर शामिल करें।
NEWS DESK : गर्मियों का मौसम आते ही पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने और अंदर से मजबूत बनाने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में जहां खीरा और तरबूज फायदेमंद माने जाते हैं, वहीं मोरिंगा यानी सहजन एक ऐसा सुपरफूड है, जो सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
सहजन को ‘चमत्कारी वरदान’ भी कहा जाता है क्योंकि इसके पत्ते, फल और फूल सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन A, B, C, आयरन, जिंक, पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
गर्मियों में मोरिंगा खाने के बड़े फायदे
शरीर को रखे हाइड्रेट और एनर्जेटिक
गर्मी में पसीने के साथ शरीर से जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में सहजन इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और थकान को दूर करता है।
लू और इंफेक्शन से बचाव
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, जिससे लू और मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
पाचन तंत्र को करे मजबूत
अगर आप कब्ज, गैस या एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो सहजन आपके लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखने और आंतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
त्वचा और बालों की देखभाल
तेज धूप से स्किन और बाल दोनों को नुकसान होता है लेकिन मोरिंगा में मौजूद विटामिन A और E त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और बालों को ड्राई होने से बचाते हैं। कुल मिलाकर अगर आप गर्मियों में खुद को फिट, एक्टिव और हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सहजन को जरूर शामिल करें।
डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह का डाइट या हेल्थ बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











