पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दिल्ली से पटना आ रहे एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्री थे सवार
PATNA : पटना हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया के विमान से एक पक्षी टकरा गया. विमान की पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई. विमान में सवार सभी 164 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 जैसे ही पटना हवाई क्षेत्र के करीब पहुंची, लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया. पक्षी के टकराने के तुरंत बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और विमान को पटना रनवे पर सुरक्षित उतार लिया. हवाई अड्डा प्रशासन और तकनीकी टीम ने तुरंत विमान को अपने घेरे में ले लिया.
इंजीनियरों की टीम कर रही विमान की जांच
इसी विमान से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा भी दिल्ली जाने वाले थे. पटना एयरपोर्ट पर जब एयर इंडिया का ये विमान पहुंचा तो उसके बाद इंजीनियरों की टीम उस विमान की तकनीकी समस्याओं की जांच कर रही है. फिलहाल एयर इंडिया का यह विमान पटना से दिल्ली के लिए अभी तक रवाना नहीं हुआ है. इस विमान के पैसेंजर को अन्य विमान से दिल्ली भेजा गया है. गौरतलब है कि 7 दिन में बर्ड हिट की ये दूसरी घटना है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







