शब्दाक्षर ‘बिहार’ द्वारा गया में ‘सावन मनभावन एवं स्वतंत्रता की महत्ता’ पर प्रादेशिक काव्यगोष्ठी का आयोजन अगस्त में, शब्दाक्षर जहानाबाद की काव्यगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

Jul 19, 2023 - 07:40
शब्दाक्षर ‘बिहार’ द्वारा गया में ‘सावन मनभावन एवं स्वतंत्रता की महत्ता’ पर प्रादेशिक काव्यगोष्ठी का आयोजन अगस्त में, शब्दाक्षर जहानाबाद की काव्यगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

गया। शब्दाक्षर जहानाबाद की काव्यगोष्ठी शब्दाक्षर बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो मनोज कुमार मिश्र ‘पद्मनाभ’ की उपस्थिति एवं शब्दाक्षर जहानाबाद जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। काव्य गोष्ठी में शब्दाक्षर जहानाबाद के जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्र “मधुकर”, शब्दाक्षर जिला सचिव अशोक प्रियदर्शी, प्रो. रमाशंकर शर्मा, कुमार आर्यन, पंकज कुमार अमन सहित अनेक कवियों व गीतकारों ने प्रकृति को समर्पित अपनी रचनाएँ पढ़ीं। प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट करके किया गया। अशोक प्रियदर्शी ने शब्दाक्षर प्रदेश समिति के समक्ष शब्दाक्षर से युवा साहित्यकारों को जोड़ने एवं हिंदी के विकास हेतु विभिन्न विद्यालय-महाविद्यालयों में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव रखा। मुख्य अतिथि-सह -शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष श्री पद्मनाभ ने इस विचार पर शीघ्र ही कार्यान्वयन किये जाने की घोषणा की। धन्यवाद ज्ञापन शब्दाक्षर जहानाबाद के सचिव श्री प्रियदर्शी ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर काव्यगोष्ठी के दिग्दर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने शब्दाक्षर बिहार प्रदेश एवं शब्दाक्षर जहानाबाद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। शब्दाक्षर राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह प्रसारण प्रभारी डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि काव्यगोष्ठी मेंं आगामी रविवार को शब्दाक्षर जहानाबाद के बैनर तले ‘आओ सखी सावन आया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें झूलागीत, देवीगीत, कजरी एवं सावन गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रश्मि ने सूचना दी कि आगामी अगस्त माह में शब्दाक्षर बिहार प्रदेश समिति द्वारा गया में “सावन मनभावन और स्वतंत्रता की महत्ता” विषय पर प्रादेशिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बिहार के सभी जिलों से शब्दाक्षर पदाधिकारी भाग लेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0