जीबीएम कॉलेज में रंगोत्सव का आयोजन

Mar 6, 2023 - 11:41
जीबीएम कॉलेज में रंगोत्सव का आयोजन

गया । गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में महापर्व होली के सुअवसर पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ जावैद अशरफ़ की उपस्थिति में तथा अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी एवं अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नगमा शादाब के संयुक्त समन्वयन में रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक/प्राध्यापिका तथा शिक्षकेतर कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य प्रो. अशरफ ने महाविद्यालय परिवार को होली की बधाई देते हुए समाज में प्रेम, एकता, सामन्जस्य तथा सौहार्द्र बने रहने की मंगलकामना की। रंगोत्सव में डॉ सहदेव बाउरी, डॉ पूजा, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ अमृता घोष, डॉ पूजा राय, डॉ शिल्पी बनर्जी, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ प्यारे माँझी, प्रीति शेखर, रौशन कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, विक्रम कुमार, पुतुल देवी आदि की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0