राजेश कुमार गुप्ता को व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोनीत:- पटवा

Oct 16, 2021 - 08:08
राजेश कुमार गुप्ता को व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोनीत:- पटवा

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा द्वारा गया जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया । शेरघाटी के प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेश कुमार गुप्ता को जेडीयू पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक संगठन विस्तार की छमता को देखते हुए बनाया गया। नव मनोनीत व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद लल्लन सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति, जिलाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद एवं पुष्पा साहू का आभार प्रकट किया और कहा मुझे भरोसा कर मनोनीत किया इसके लिए साधुवाद एवं धन्यवाद तथा संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी को आगे बढ़ाने का काम, तथा वैश्य समाज के संगठन को मजबूती धारदार करने में सहयोग करूंगा । शेरघाटी बाजार के दुकानदार एवं प्रतिष्ठान के लोगों को जदयू पार्टी में जोड़कर संगठन विस्तार करूंगा ।मनोनयन पत्र मिला। इसके लिए सभी को धन्यवाद।
इस अवसर पर प्रवक्ता दिग्विजय कुमार, नीरज बर्मा, लालजी प्रसाद, मनोज कुमार कुटियार, महेन्द्र सिंह, संजीत कुमार, सुनील घोष, विमल कुमार रंजन, मुन्ना गुप्ता, संजय गुप्ता, भारती प्रियदर्शनी, शेखर लोहानी, सुषमा बरनवाल, प्रो अरविंद कुमार, पंकज अग्रवाल इत्यादि लोगों ने बधाई दिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0