47वीं बटालियन सीआरपीएफ ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन, जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का लिया संकल्प

Oct 31, 2026 - 20:40
47वीं बटालियन सीआरपीएफ ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन, जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

गयाजी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को 47वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से जेल कॉम्प्लेक्स, गया में एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन कमांडेंट श्री अवधेश कुमार ने किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ सत्यनिष्ठा एवं देश के प्रति समर्पण की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता एवं संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा आम नागरिकों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित करना था। कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों एवं जवानों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार सिंह, उप कमांडेंट श्री उत्तम कुमार सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0