गर्मी-उमस में पेट खराब होने का बढ़ा खतरा, डॉक्टर से जानें बचाव के आसान उपाय
बचाव के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, घर का ताजा खाना खाएं और बाहर के खुले खाने से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही तला-भुना, मसालेदार और ज्यादा कैफीन या कोल्ड ड्रिंक्स से भी परहेज करना चाहिए।
NEWS DESK : गर्मियों का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। डायरिया, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और गैस जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं लेकिन इसके पीछे सिर्फ खान-पान ही नहीं बल्कि मौसम का असर भी जिम्मेदार होता है।
डॉक्टर के मुताबिक गर्मी और उमस का मौसम बैक्टीरिया और वायरस के लिए बेहद अनुकूल होता है। इस दौरान खाना जल्दी खराब होता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर बाहर मिलने वाले कटे फल या स्ट्रीट फूड पेट की दिक्कतों को बढ़ा सकता है।
इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी बड़ी वजह बनती है। ज्यादा पसीना निकलने से शरीर से फ्लूएड और इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। ऐसे में अपच, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको पेट में मरोड़, दस्त, उल्टी, गैस या भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इन्हें नजरअंदाज न करें। समय पर इलाज न मिलने पर यह समस्या बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर रूप ले सकती है।
डॉक्टर सलाह देते हैं कि इस दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर ओआरएस, नारियल पानी या हल्का सूप लें। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और बिना सलाह के दवा लेने से बचना चाहिए।
बचाव के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, घर का ताजा खाना खाएं और बाहर के खुले खाने से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही तला-भुना, मसालेदार और ज्यादा कैफीन या कोल्ड ड्रिंक्स से भी परहेज करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











