BREAKING : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक जख्मी, मची चीख-पुकार
NEWS DESK : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बड़ा हादसा हुआ है. देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर सबदरखाल के पास कार खाई में गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है.
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सबदरखाल के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही थी. तभी अचानक सबदरखाल के पास ये हादसा हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई. एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और खाई में उतरकर कार सवार छह लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर सड़क पर लाई, लेकिन तब तक पांचों लोग दम तोड़ चुके थे. फिलहाल पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पहले पुलिस ने अस्पताल भेजा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल को हायर सेंटर श्रीनगर भेजा गया है. फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ आसपास के इलाकों में खोज कर रही है कि कहीं कोई और व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था. सभी लोग हरिद्वार के है, जो पौड़ी में कुछ काम से आ रहे थे. अभी दुर्घटना के कारणों का पता नही लग पाया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें 16 साल का बच्चा घायल हुआ है, जिसका नाम अरम हैं. जबकि पांच लोगों की मौत हुई है. वहीं एक व्यक्ति लापता है.
हादसे में मारे गए लोगों में अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष), गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष), सब्बू पत्नी अफजाल (40 वर्ष), अनामिया पुत्री अफजाल (तीन वर्ष), शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष) शामिल हैं। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है. SDRF की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्ति की तलाश हेतु सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित कर रही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













