बिहार की महिलाएं बना रही हैं लोकतंत्र को मजबूत: प्रकाश राम पटवा

बिहार की महिलाएं बना रही हैं लोकतंत्र को मजबूत

Apr 22, 2025 - 11:03
बिहार की महिलाएं बना रही हैं लोकतंत्र को मजबूत: प्रकाश राम पटवा

गया l गया जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने कहा बिहार में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई क्रांति देखी जा रही है। आज राज्य की महिलाएं केवल घरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूती प्रदान कर रही हैं। यह कहना है जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश राम पटवा का ने आगे कहा महिला मुखिया की संख्या में वृद्धि हुई ।।श्री पटवा ने बताया कि वर्ष 2001 में जहां बिहार में महिला मुखिया की संख्या मात्र 78 थी, वहीं वर्ष 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 4209 तक पहुंच गया है। यह परिवर्तन दर्शाता है कि महिलाएं अब निर्णय प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बन रही हैं।
50% आरक्षण का प्रभाव
इस क्रांतिकारी बदलाव का प्रमुख कारण पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को दिया गया 50% आरक्षण है। इस पहल ने ना केवल महिलाओं को नेतृत्व का अवसर दिया, बल्कि समाज में उनकी भूमिका को भी सशक्त किया है।
जदयू सरकार की पहल
श्री पटवा ने कहा कि जदयू सरकार ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। समाज का सहयोग आवश्यक उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के सभी वर्ग इस परिवर्तन को सहयोग दें और महिला नेतृत्व को और सशक्त करने में अपनी भूमिका निभाएं। यह एक संयुक्त प्रयास होगा जो बिहार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल हो रहा है । बिहार की महिलाएं आज न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, बल्कि वे समाज में अपनी भूमिका को भी मजबूती से निभा रही हैं। यह एक नई पहल है जो बिहार को एक नए दिशा में ले जाने में मदद करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0