BREAKING : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया है। नॉमिनेशन के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

Mar 5, 2026 - 14:03
Mar 5, 2026 - 14:03
BREAKING : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया है। नॉमिनेशन के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।  

राज्यसभा के लिए नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने लिखा कि ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।'

वहीं, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है और लिखा है कि कि "अपनों" के साथ बारंबार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी .. खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं। आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हक़दार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0