'संसद में मजबूत होगी आवाज', नीतीश कुमार के नामांकन करने पर चिराग पासवान का आया बड़ा रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Mar 5, 2026 - 14:47
'संसद में मजबूत होगी आवाज', नीतीश कुमार के नामांकन करने पर चिराग पासवान का आया बड़ा रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

चिराग पासवान ने दी बधाई

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार का अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती देगी।

इसके साथ ही चिराग पासवान ने एनडीए की ओर से राज्यसभा के लिए नामित अन्य सभी उम्मीदवारों को भी बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी उम्मीदवार अपने अनुभव और जनसेवा की भावना के साथ संसद में देश और समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

चिराग पासवान ने अंत में सभी प्रत्याशियों को चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0