"अपनी बदहाली के लिए खुद जिम्मेदार हैं आप", CM नीतीश पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का तीखा वार, कहा : 'बन गये हैं BJP की कठपुतली'

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद नेता रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपनी मौजूदा स्थिति के खुद जिम्मेदार हैं और भाजपा के दबाव में फैसला ले रहे हैं।

Mar 5, 2026 - 13:15
"अपनी बदहाली के लिए खुद जिम्मेदार हैं आप", CM नीतीश पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का तीखा वार, कहा : 'बन गये हैं BJP की कठपुतली'

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद राज्य की राजनीति में घमासान मच गया है। विपक्ष इस फैसले को लेकर लगातार हमलावर है। इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य का तीखा वार

अब से थोड़ी देर पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि "अपनों" के साथ बारंबार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी .. खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं। आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हक़दार हैं।

इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष श्री नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया, ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया था , जब नीतीश कुमार जी ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन/इंडिया अलायन्स का साथ छोड़ा था। कुर्सी से चिपके रहने की अपनी स्वभावतः मज़बूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार जी उस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं, जो अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है। 

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे जी का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार जी उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार - बार आगाह करने के बावजूद खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे। 

अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार जी के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं " नीतीश कुमार जी की सोचने - समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है"।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0