खादी ग्रामोउद्योग के प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर खादी तिरंगे झंडे का निर्माण:- मंत्री सुनील कुमार

खादी ग्रामोउद्योग के प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर खादी तिरंगे झंडे का निर्माण:- मंत्री सुनील कुमार

गया से अमरेन्द्र कुमार का रिपोर्ट
मानपुर(गया) । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान तिरंगा झंडे का निर्माण बड़े पैमाने पर ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोउद्योग समिति प्रधान कार्यालय जयप्रकाश नगर बुनियादगंज लखीबाग, मानपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर खादी तिरंगे का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी खादी ग्रामोद्योग समिति के मंत्री सुनील कुमार ने दिये। इन दिनों जोर-शोर से तिरंगे झंडे का निर्माण किया जा रहा है, यहां पांच हजार तिरंगे चार साइज में कुशल कारीगरों के द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी बिक्री मगध प्रमंडल के खादी भंडार केंद्रों पर लागत दाम पर तिरंगे झंडे दिए जाएंगे। ऐसे बनते हैं तिरंगा झंडा त्रिपुरारी मॉडल चरखा पर महिलाओं द्वारा पूनी सूत की कटाई की गई, थान को हरा, केसरिया एवं सफेद रंगों में रंगाई किया जाता है फिर उसे धूप में सुखाने के बाद विभिन्न साइटों में कटिंग कर सिलाई करके तिरंगा झंडा तैयार किया जाता है, उसके बाद कुशल कारीगरों द्वारा सफेद रंग में चक्र बनाया जाता है। झंडे की साइज के अनुसार से उसकी कीमत रखी जाती है, झंडे की कीमत 90₹ से 400₹ तक उपलब्ध है। खादी ग्रामोद्योग समिति के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि दो साल पूर्व दस हजार तिरंगे झंडे तैयार होता था, लेकिन कोविड-19 की वजह से दो साले से पांच हजार तिरंगे तैयार हो रहे हैं। यह तैयार हुआ तिरंगा गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा व अरवल जिले के तमाम खादी भंडार केंद्रों पर मिलेगा। उक्त तिरंगे को बनाने में जितनी लागत लगती है उतनी ही मूल रखा गया है, लोगों से आग्रह है कि खादी तिरंगे ही खरीदे और स्वदेशी अपनाएं।