मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने धार्मिक आयोजन न करने और घर पर नमाज पढ़ने पर दी सहमति ।

सिटी एसपी श्री सौरभ ने बताया कि बकरीद में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए शांति समिति और विभिन्न संगठनों के सदस्यों और प्रतिनिधियों से बातचीत कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां पर गड़बड़ी होने की आशंका है।

Jul 27, 2020 - 08:02
मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने धार्मिक आयोजन न करने और घर पर नमाज पढ़ने पर दी सहमति ।

बकरीद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कोतवाली थाना परिसर में आयोजित बैठक में सिटी एसपी श्री सौरभ, कोतवाली डीएसपी श्री अजीत विमल, विभिन्न शांति समिति के सदस्य एवं मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि कोरोनावायरस के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन नहीं करने का निर्देश है। उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धार्मिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि ईदगाह के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ें। जिस पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों और संगठनों ने अपनी सहमति दी। एसडीओ रांची ने कहा कि त्यौहार के दौरान साफ सफाई के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द का भी ख्याल रखें। दूसरे समुदायों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

बैठक में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों को कोरोना महामारी के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बुद्धिजीवियों और संगठन के लोगों से अपील की गई कि वो लोगों को अपने-अपने घरों से इबादत करने के लिए अपने स्तर से जागरूक करें ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।

सिटी एसपी श्री सौरभ ने बताया कि बकरीद में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए शांति समिति और विभिन्न संगठनों के सदस्यों और प्रतिनिधियों से बातचीत कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां पर गड़बड़ी होने की आशंका है। इन स्थानों पर पेट्रोलिंग के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोग समझदारी से करें। आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप एडमिन भी इस पर ध्यान दें अगर ऐसे पोस्ट सर्कुलेट हो रहे हैं तुरंत पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

बैठक में शांति समिति और संगठनों ने भी अपनी अपनी बातें रखी, जिस पर उचित व्यवस्था किए जाने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0