श्रीगुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर 14 मार्च को सजेगा विशेष दीवान,

रात्रि में कीर्तनी जत्था भाई अरविंदर सिंह 'नूर' करेंगे शबद गायन

Mar 10, 2021 - 10:37
श्रीगुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर 14 मार्च को सजेगा विशेष दीवान,


रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व एवं होला महल्ला को समर्पित विशेष दीवान रविवार,14 मार्च को रात आठ बजे से कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड में सजाया जाएगा। विशेष दीवान की शुरूआत रात 8 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा शबद गायन से होगी। 8:30 बजे से 9:00 तक हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों द्वारा शबद गायन होगा.09:00 से 09:30 बजे तक गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जेविन्दर सिंह जी कथावाचन करेंगे। तत्पश्चात विशेष रूप से पधार रहे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई अरविंदर सिंह जी नूर(लुधियाना वाले) रात 09:30 बजे से 11:00 बजे तक शबद कीर्तन से शहर की साध संगत को निहाल करेंगे। अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास,हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ रात 11:30 वजे दीवान की समाप्ति होगी। इस मौके पर रात 9 बजे से गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। सत्संग सभा के महासचिव रामकृष्ण मिढ़ा एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने रांची शहर की साध संगत से इस विशेष दीवान में हाजिरी भर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करने का आह्वान किया है।
गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई अरविंदर सिंह जी ‘नूर'(लुधियाना वाले) शबद गायन द्वारा साथ संगत को जोड़ने एवं सिख धर्म तथा कीर्तन के प्रचार प्रसार के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय ग्रुप ‘निश्चय-एक काफला’ के प्रमुख हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0